International Yoga Day 2026 : छत्तीसगढ़ में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर होगा योगाभ्यास, राज्यपाल रायपुर और सीएम साय सरगुजा में रहेंगे मुख्य अतिथि

International Yoga Day 2026

रायपुर:आगामी 21 जून को पूरे विश्व के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) बेहद गरिमामय और व्यापक पैमाने पर मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस का आयोजन “स्वस्थ आयु के लिए योग” की विशेष थीम पर होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की देखरेख में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

इस बीच छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों (राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों) का नामांकन कर आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

रायपुर में राज्यपाल और सरगुजा में कमान संभालेंगे सीएम साय

  • रायपुर (राजधानी): मुख्य कार्यक्रम राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा, जहां राजधानी वासी सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।

  • सरगुजा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 7 बजे सरगुजा जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

डिप्टी सीएम और मंत्रियों को इन जिलों की मिली जिम्मेदारी

विभागीय आदेश के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री और छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्रियों को विभिन्न जिलों का मुख्य अतिथि बनाया गया है:

जिला मुख्य अतिथि (केंद्रीय मंत्री / उपमुख्यमंत्री / मंत्री)
बिलासपुर तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री)
दुर्ग अरुण साव (उपमुख्यमंत्री)
कबीरधाम विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री)
राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह (माननीय विधानसभा अध्यक्ष)
कोरिया रामविचार नेताम (मंत्री)
महासमुन्द दयालदास बघेल (मंत्री)
सुकमा केदार कश्यप (मंत्री)
कांकेर लखन लाल देवांगन (मंत्री)
जांजगीर-चांपा ओपी चौधरी (मंत्री)
सारंगढ़-बिलाईगढ़ टंकराम वर्मा (मंत्री)
बलरामपुर-रामानुजगंज लक्ष्मी राजवाड़े (मंत्री)
जशपुर राजेश अग्रवाल (मंत्री)
कोरबा गुरु खुशवंत साहेब (मंत्री)
बालोद गजेन्द्र यादव (मंत्री)

इन जिलों में सांसद संभालेंगे योग दिवस का मोर्चा

माननीय सांसदों को भी विभिन्न जिलों के मुख्य कार्यक्रम की कमान सौंपी गई है:

  • बलौदाबाजार-भाटापारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

  • बेमेतरा: सांसद विजय बघेल

  • मोहला-मानपुर-चौकी: सांसद संतोष पांडेय

  • सूरजपुर: सांसद चिंतामणी महाराज

  • गरियाबंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी

  • रायगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया

  • जांजगीर: सांसद कमलेश जांगड़े

  • नारायणपुर: सांसद महेश कश्यप

  • कोण्डागांव: सांसद भोजराज नाग

विधायकों के आतिथ्य में यहां होगा सामूहिक योगाभ्यास

कई महत्वपूर्ण जिलों में स्थानीय और वरिष्ठ विधायकों को मुख्य अतिथि मनोनीत किया गया है:

  • बीजापुर: विधायक सुलता उसेंडी

  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: विधायक ललित चंद्राकर

  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची

  • मुंगेली: विधायक पुन्नूलाल मोहले

  • धमतरी: विधायक अजय चंद्राकर

  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: विधायक रेणुका सिंह

  • बस्तर: विधायक किरण सिंह देव

  • दंतेवाड़ा: विधायक चैतराम अटामी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *