धमतरी। जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और भी ज्यादा चुस्त-दुरुस्त और सख्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज सिंह परिहार ने शुक्रवार को एक बड़ा आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से महकमे में व्यापक बदलाव करते हुए थाने-चौकियों से लेकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) तक के 12 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है।
भखारा थाने के प्रभार में बड़ा बदलाव, शरद ताम्रकार लाइन अटैच इस पूरे फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा भखारा थाने को लेकर हो रही है। एसपी के नए आदेश के मुताबिक, निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को अब भखारा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, भखारा थाने में पदस्थ रहे शरद ताम्रकार को फिलहाल वहां से हटाकर रक्षित केंद्र (Police Line) अटैच कर दिया गया है।
कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शहर के चौक-चौराहों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पुलिस की विजिबिलिटी और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने साफ संकेत दिए हैं कि बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा सख्त की जाएगी। इस आदेश के बाद से ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।


