Solar Panel Accident : रायपुर में बड़ा हादसा! छत पर सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो सगे भाई/युवक, मौके पर ही दर्दनाक मौत

SolarPanelAccident

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के दौरान करंट लगने से दो युवा टेक्नीशियनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रोफेसर कॉलोनी की है। शनिवार को एक मकान की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करने के लिए तीन मजदूर/टेक्नीशियन पहुंचे हुए थे। काम करने के दौरान छत के पास से ही गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन की चपेट में दो युवक आ गए। करंट इतना जोरदार था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतकों की हुई पहचान

दर्दनाक हादसे का शिकार हुए दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है:

  1. प्रमोद चंद्राकर (उम्र 25 वर्ष)

  2. आशीष चंद्राकर (उम्र 19 वर्ष)

पुलिस जांच में जुटी

घटना की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर इस पूरे हादसे की बारीकी से जांच कर रही है कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया था या नहीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *