रायपुर | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से एक बेहद दुखद और आक्रोशित करने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
पहचान पूछकर मारी गोली
प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने कुलगाम जिले में दोनों मजदूरों को निशाना बनाया।
-
आतंकियों ने पहले दोनों की धार्मिक पहचान की और हिंदू होने की पुष्टि के बाद अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
-
हमले के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दीपक और भूपेंद्र दोनों ने दम तोड़ दिया।
-
इस कायराना हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। घटना की भयावहता ने एक बार फिर पहलगाम हमले की यादें ताजा कर दी हैं।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जताई संवेदना
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
-
उन्होंने छत्तीसगढ़ के एडीजी गुप्तचर (Intelligence) अमित कुमार से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली।
-
डॉ. महंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मृतकों के परिजनों से तुरंत संपर्क स्थापित किया जाए और उन्हें हर संभव आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।
इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे।
-
पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर गहन नाकेबंदी कर दी गई है।
-
हमलावर दहशतगर्दों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
