Dhamtari News: AI सीखने वाले युवाओं को सरकार का इनाम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार को आयोजित नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एआई (AI) प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए प्रत्येक स्किल्ड युवा को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि GEN Z यदि चाहे तो रोजगार तलाशने के बजाय खुद रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकती है। उन्होंने धमतरी के युवाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां युवाओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक वेबसाइट तैयार की है और जापानी कंपनी Learn E Joy के साथ इंटर्नशिप कर नई तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है और छत्तीसगढ़ की साय सरकार भी नई तकनीकों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से AI और अन्य आधुनिक तकनीकों में दक्ष होकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में वित्त मंत्री ने सभी युवाओं को अपने साथ भोज का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं के पास छत्तीसगढ़ के विकास और भविष्य को लेकर नए विचार हैं, तो वे उन्हें सुनना और उन पर काम करना चाहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *