Gariyaband News: स्कूल के दफ्तर में ‘जाम टकराने’ वाले दो शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

GariyabandNews

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा विभाग की एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) के स्कूल कार्यालय में शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, देवझर (अमली) स्कूल में पदस्थ शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दोनों शिक्षक स्कूल के दफ्तर के भीतर बेखौफ होकर शराब पीते और चखना खाते नजर आ रहे थे। शर्मनाक बात यह रही कि जिस समय शिक्षक अंदर शराब पार्टी कर रहे थे, उस वक्त बाहर कई छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के परिसर में घूम रहे थे।

संभागीय संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश

वीडियो वायरल होने और मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

  • कारण बताओ नोटिस: कार्रवाई से पहले दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

  • मुख्यालय निर्धारित: निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मैनपुर तय किया गया है।

  • जीवन निर्वाह भत्ता: नियमानुसार दोनों को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विभागीय जांच जारी

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट आने और नियमानुसार पूरी प्रक्रिया के बाद आरोपियों पर आगे की और भी कठोर कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

GariyabandNews
GariyabandNews
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *