Jagdalpur News : 16 हजार से 30 हजार स्टाइपेंड की मांग, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों का धरना

Chhattisgarh Jagdalpur News : जगदलपुर। डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल कर धरना दिया। इंटर्न डॉक्टरों ने काम बंद कर मासिक स्टाइपेंड 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग उठाई। हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को 40 से 45 हजार रुपये तक मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है, जबकि प्रदेश में उन्हें केवल 16 हजार रुपये मिल रहे हैं। उनका कहना है कि पहले भी स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी गई थी, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।

हड़ताल के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर के पार्किंग स्थल पर इंटर्न डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की। इंटर्न डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण अस्पताल की व्यवस्था नियमित डॉक्टरों के भरोसे संचालित होती रही।

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन को जूनियर डॉक्टरों का भी समर्थन मिला। वहीं कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में राज्य सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पूरी करने की अपील की।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *