BJP नई राष्ट्रीय टीम: नितिन नबीन की नई बॉडी में महिलाओं और सामाजिक संतुलन पर फोकस, छत्तीसगढ़ के कई दिग्गजों को मिल सकती है जगह

BJP नई राष्ट्रीय टीम:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपनी नई राष्ट्रीय टीम का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। इस नई टीम की सबसे बड़ी खासियत युवा नेतृत्व, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय संतुलन का अनूठा मेल है। बीजेपी के संविधान संशोधन के बाद यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय पदाधिकारियों में 33 प्रतिशत महिलाओं (कम से कम 13 पद) के लिए जगह अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से कम से कम 3-3 पदाधिकारियों का चयन कर पार्टी ने बड़ा सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है।

नई राष्ट्रीय टीम का प्रस्तावित ढांचा

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: अधिकतम 13

  • राष्ट्रीय महामंत्री: 9 (1 महामंत्री संगठन शामिल)

  • राष्ट्रीय मंत्री: 15

  • राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: 1

  • पार्लियामेंट्री बोर्ड & केंद्रीय चुनाव समिति: पुनर्गठन के तहत सदस्यों की संख्या अधिकतम 11 तक सीमित की जा सकती है।

  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी: 120 सदस्य (जिसमें कम से कम 40 महिलाएं और 12 SC/ST सदस्य शामिल होंगे)।

छत्तीसगढ़ से इन प्रमुख नेताओं के नामों की चर्चा

नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ प्रभारी रहने के कारण राज्य के कई अनुभवी और युवा चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार हैं:

  • राज्यसभा सांसद: लक्ष्मी वर्मा

  • सांसद: संतोष पांडेय (राजनंदगांव), रूपकुमारी चौधरी

  • वरिष्ठ व युवा नेता: सौरभ सिंह, सुशांत शुक्ला, अजय चंद्राकर, लता उसेंडी, नवीन मार्कण्डेय, अनुराग सिंहदेव

  • प्रशासनिक चेहरा: डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *