CG IAS Transfer: रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 1 हवलदार और 1 ASI समेत 25 पुलिसकर्मियों के तबादले

CG IAS Transfer: रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में थानों में पुलिस बल की कमी को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। कमिश्नरेट द्वारा जारी तबादला सूची में 1 हवलदार, 1 सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत कुल 25 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मियों को शहर के अलग-अलग थानों में नई पदस्थापना दी गई है। तबादले का उद्देश्य थानों में पुलिस बल की कमी को दूर करना और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करना बताया गया है।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने तबादला सूची जारी करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। तबादले के बाद पुलिस लाइन में पदस्थ कर्मचारियों को अब विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा।

कमिश्नरेट के अधिकारियों के अनुसार थानों में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए यह प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित थानों में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *