राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर पुलिस महकमे में पदस्थ 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया है। 
Police Transfer : राजधानी रायपुर में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने जारी किया बड़ा ट्रांसफर ऑर्डर।
