TI Transfer News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों के टीआई बदले

Chhattisgarh TI Transfer News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कई थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत विभिन्न थानों और शाखाओं में पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक राजेश सिंह को टिकरापारा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं टिकरापारा थाना प्रभारी रहे राजेश कुमार मरई को पुलिस लाइन भेजा गया है। अर्चना धुरंधर को आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कृष्ण कुमार साहू को गोलबाजार थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा धीरेन्द्र कुमार तिवारी को जिविशा प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई आनंद सोनी को यातायात विभाग में भेजा गया है। वहीं राजश्री मौर्य को महिला थाना की नई प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *