PM Modi Birthday YatraPM : मोदी के 25 साल सेवा के: छत्तीसगढ़ से वाराणसी और वडनगर के लिए रवाना हुई ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’

PM Modi Birthday YatraPM :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ से ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’ की भव्य शुरुआत हुई है। राजधानी रायपुर से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 100 युवाओं की विशेष टीम को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया गया।

इस संकल्प यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया।

जन्मभूमि से कर्मभूमि तक का सफर

यात्रा को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल सेवा काल के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है, और इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ के युवा उनकी जन्मभूमि ‘वडनगर’ और कर्मभूमि ‘वाराणसी’ तक की यात्रा पर निकले हैं।

इस यात्रा के जरिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जल संरक्षण, स्वच्छता और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे। यात्रा में शामिल 100 युवाओं का दल विभिन्न राज्यों से होते हुए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उनके जन्मस्थान वडनगर पहुंचेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *