Balod News: 160 MVA ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, गुरूर सब-स्टेशन में मचा हड़कंप

Chhattisgarh Balod News: बालोद। जिले के बोहराडीह-मुजगहन गांव में स्थित 220/132 केवी सब-स्टेशन गुरूर में गुरुवार को 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई देने लगा। घटना से पूरे विद्युत उपकेंद्र में हड़कंप मच गया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला गुरूर थाना क्षेत्र का है। सब-स्टेशन के 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगी, जो देखते ही देखते तेज हो गई। आग की तीव्रता को देखते हुए पूरे पावर हाउस की सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना गुरूर थाने को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद 220 केवी से निकलने वाले सभी 132 केवी फीडरों का लोड नॉर्मल कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी से इस सब-स्टेशन को सीधे बिजली सप्लाई की जाती है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले बीती रात गुरूर सब-स्टेशन में नंबर-1 CT भी फेल हुआ था। इसके बाद अब 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *