Janjgir-Champa News: महानदी उफान पर, शबरी पुल के ऊपर 6 फीट पानी, शिवरीनारायण का संपर्क टूटा

Chhattisgarh Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। प्रदेश में बीते तीन दिनों से हुई लगातार बारिश के बाद महानदी समेत कई नदियां उफान पर हैं। शिवरीनारायण के शबरी पुल के ऊपर करीब 6 फीट पानी बह रहा है, जिसके चलते जांजगीर-चांपा क्षेत्र का शिवरीनारायण से संपर्क प्रभावित हो गया है। नदी का पानी तटों के ऊपर से बहने के कारण नगर के बिलासपुर रोड और केरा रोड पर भी पानी भर गया है।

महानदी का जलस्तर बढ़ने से शिवरीनारायण की निचली बस्तियां भी जलमग्न हो गई हैं। वार्ड क्रमांक 1 में पानी भरने के बाद प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर सांस्कृतिक भवन में ठहराया गया है। इसके अलावा मेला ग्राउंड में भी पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और कई लोग नाव के जरिए आवागमन कर रहे हैं।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF की टीम तैनात की है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए भोजन, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था भी अलग-अलग स्थानों पर की गई है।

लगातार बढ़ते जलस्तर और जलभराव को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों से नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *