Balrampur News: खाद्य विभाग के संयुक्त कार्यालय में ACB का छापा, 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर एक अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये की रिश्वत की रकम के साथ पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

ACB की टीम ने संयुक्त कार्यालय में अचानक कार्रवाई की, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बाद टीम ने नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल से बंद कमरे में पूछताछ शुरू की। कार्यालय में ACB की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों के बीच भी हलचल देखी गई।

फिलहाल ACB की कार्रवाई और पूछताछ जारी है। रिश्वत की रकम किस काम के एवज में ली जा रही थी और कार्रवाई के दौरान टीम को कौन-कौन से साक्ष्य मिले हैं, इसकी विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *