Rajim News : पैरी नदी के एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, बाढ़ के पानी में बहकर आने की आशंका से जांच तेज

Chhattisgarh Rajim News: राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में पैरी नदी से दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव नदी के एनीकेट के बीच फंसे हुए मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, एक शव पैरी नदी के नवागांव एनीकेट में फंसा मिला, जबकि दूसरा शव वार्ड क्रमांक 1 स्थित माणिकांचन के पास मिला। प्रारंभिक तौर पर दोनों शवों के तेज बाढ़ के पानी में बहकर आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शवों के नदी तक पहुंचने की वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने दोनों अज्ञात शवों की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *