Balod News: श्मशान के पास कथित तंत्र-मंत्र कर रहे 9 लोग गिरफ्तार, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Chhattisgarh Balod News: बालोद। जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में श्मशान के पास कथित रूप से तंत्र-मंत्र की गतिविधि किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार पितृ पक्ष से पहले श्मशान के पास इस तरह की गतिविधि की जा रही थी। ग्रामीणों ने दावा किया कि मौके पर कुछ लोग एक-दूसरे का मुंडन भी कर रहे थे। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधि तंत्र-मंत्र की साधना से जुड़ी हो सकती है। हालांकि पुलिस की जांच में इस गतिविधि का वास्तविक उद्देश्य क्या था, यह स्पष्ट होना बाकी है।

बताया गया कि जिस स्थान पर कथित तांत्रिक क्रिया की जा रही थी, वहां से नींबू समेत अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद 9 लोगों को हिरासत में लिया।

एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर रनचिरई थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गुण्डरदेही न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *