Raipur News: तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अरुण साव का संबोधन, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी पर दिया जोर

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक और सामान्य सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। देशभर से पहुंचे महासभा के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने इस दौरान समाज के विकास, सामाजिक एकजुटता और समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि तैलिक समाज अपने परिश्रम और ईमानदारी के लिए देशभर में प्रतिष्ठित है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। साव ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय मंच संवाद और सहभागिता को मजबूत करने के साथ समाज के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

केशर काकू को दी श्रद्धांजलि

बीड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने काकू स्मृति स्थल पहुंचकर स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर ‘केशर काकू’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सोनाजीराव क्षीरसागर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

साव ने केशर काकू को समाज की नींव मजबूत करने वाली प्रमुख हस्ती के रूप में स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा की विधायक के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दीं और अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए देशभर की इकाइयों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केशर काकू ने समाज की महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उनके कार्यों और विचारों से वर्तमान पदाधिकारियों को सीख लेने की जरूरत है। साव ने महासभा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के प्रयासों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जयदत्त क्षीरसागर समाज को एकजुट कर केशर काकू के कार्यों और संकल्पों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

सामान्य सभा में सामाजिक विकास पर मंथन

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की सामान्य सभा में अरुण साव ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और देशभर से आए प्रतिनिधियों के साथ सहभागिता की। बैठक में समाज के विकास, सामाजिक हित और संगठन की गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर काम करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *