Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई टीमों ने संभाला मोर्चा

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई में जुट गए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *