Surguja News: महान नदी पुल की बदहाल सड़क देख भड़के PWD मंत्री अरुण साव, अधिकारी को लगाई फटकार

Chhattisgarh Surguja News: सरगुजा। उप मुख्यमंत्री एवं PWD मंत्री अरुण साव ने सरगुजा प्रवास के दौरान प्रतापपुर-अंबिकापुर-खड़गवां मार्ग पर महान नदी पुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुल पर सड़क की खराब स्थिति देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अरुण साव ने अधिकारियों से कहा कि क्या अब उन्हें एक-एक ब्रिज और एक-एक सड़क का निरीक्षण करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा पुल होने के बावजूद मुख्य मार्ग के इस ब्रिज की ऐसी स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति से दुर्घटना की आशंका जताते हुए अधिकारियों से तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा।

PWD मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सड़क और पुल की स्थिति आज की समस्या नहीं है और बार-बार निर्देश देने के बाद भी सुधार नहीं होना गंभीर बात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को केवल कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर निर्माण और मरम्मत कार्यों की स्थिति देखनी होगी।

अरुण साव ने कहा कि अधिकारियों को अपने क्षेत्र की सड़कों और पुलों की नियमित निगरानी करनी चाहिए, ताकि किसी दुर्घटना या बड़ी समस्या का इंतजार न करना पड़े। उन्होंने सरगुजा के अधिकारियों को भी कार्यों की मौके पर निगरानी करने और सड़क-पुल की कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *