Current accident news सुबह की चाय बनाते समय उजड़ गया परिवार, टीन शेड में उतरे करंट से महिला की मौत

current accident news

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी कला में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपने परिवार के लिए सुबह की चाय तैयार कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय आशा देवी रजक रोज की तरह सुबह अपने किचन में गई थीं। काम के दौरान जैसे ही उनका हाथ किचन के टीन शेड से छुआ, वह उसमें पहले से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गईं। करंट का झटका इतना भीषण था कि आशा देवी वहीं अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिम्स (CIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में घर की वायरिंग में लीकेज को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *