Raipur news: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS और 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, 7 जिलों को मिले नए कलेक्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 43 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि 7 जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती भी की गई है।

 

अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, वरिष्ठ IAS अधिकारी रिमिजियस एक्का को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग का उप सचिव बनाया गया है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है, जबकि सुरूचि सिंह को नगर पालिका निगम भिलाई का आयुक्त बनाया गया है।

 

सरकार ने जिला पंचायतों में भी कई नई नियुक्तियां की हैं। जयंत नाहटा को धमतरी, एम. भार्गव को दंतेवाड़ा, तन्मय खन्ना को बस्तर, दुर्गा प्रसाद अधिकारी को राजनांदगांव, गोकुल राम राबटे को मुंगेली, आशुतोष चतुर्वेदी को बलरामपुर-रामानुजगंज और अभिषेक कुमार गुप्ता को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

 

इसके अलावा प्रभाकर पांडेय को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है, जबकि शशांक पांडेय को छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

राज्य सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *