रायपुर सामूहिक मौत मामला: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 8 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

यह SIT ACP पुरानी बस्ती के नेतृत्व में काम करेगी। टीम में 01 थाना प्रभारी (TI), 01 महिला उपनिरीक्षक (SI), 01 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 01 प्रधान आरक्षक (HC) और 03 आरक्षक सहित कुल 8 सदस्य शामिल किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, SIT मामले के हर पहलू की गहन जांच करेगी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

फिलहाल इस मामले में टिकरापारा थाना में मर्ग कायम कर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *