Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। अगर आप सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।
रेलवे के अनुसार, राजेंद्र पुल-दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और सिमरिया-बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को बिलासपुर से रद्द रहेगी।
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को बक्सर से रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का बदला जाएगा मार्ग
17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को अपने सामान्य मार्ग की बजाय किऊल–मुंगेर–बरौनी होकर चलेगी।
17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 सितंबर, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को मुंगेर–किऊल मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
