Toxic Worldwide Collection: खराब रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर यश का जलवा! ‘Toxic’ ने 4 दिन में कमाए 250 करोड़ से ज्यादा

Toxic Worldwide Collection:

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘Toxic’ को लेकर सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कारोबार करने वाली इस फिल्म पर शुरुआती निगेटिव रिव्यू का कुछ खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। चौथे दिन के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच यश का क्रेज अब भी बरकरार है।

 चौथे दिन भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम

शुरुआती दिनों में मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बाद माना जा रहा था कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई सुस्त पड़ सकती है। हालांकि, सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन (शनिवार) ‘Toxic’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी करते हुए 33 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्लोबल बिजनेस किया।

Toxic Worldwide Collection:
Toxic Worldwide Collection:

 250 करोड़ का आंकड़ा किया पार

शनिवार की दमदार कमाई के साथ ही ‘Toxic’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 254 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। महज 4 दिनों के भीतर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई करना किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जाता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रविवार की कमाई के बाद फिल्म आसानी से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।

 यश के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

लगभग 4 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले यश की यह फिल्म अब उनके करियर की दूसरी सबसे सफल फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘KGF: Chapter 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

CG Digital Crop Survey: छत्तीसगढ़ में खेती का ‘डिजिटल अवतार’, खेतों में पहुंचकर ऐप से दर्ज हो रही फसल; नारायणपुर में सर्वे तेज़

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *