Raipur Local Holidays 2026: रायपुर जिले में वर्ष 2026 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, GAD ने जारी किया आदेश; देखें तारीखें

Raipur Local Holidays 2026:

रायपुर। रायपुर जिले के सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए एक काम की खबर सामने आई है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने वर्ष 2026 के लिए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश (Local Holidays) घोषित कर दिए हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, रायपुर जिले के शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

देखें स्थानीय अवकाशों की पूरी लिस्ट (Dates):

  1. नुआखाई पर्व: 15 सितंबर 2026, मंगलवार

  2. महाअष्टमी: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार

  3. गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन): 9 नवंबर 2026, सोमवार

इन कार्यालयों और संस्थाओं में लागू होंगे ये अवकाश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों, जिला स्तरीय विभागों एवं संस्थाओं पर प्रभावी होंगे। इसके साथ ही, राजधानी रायपुर शहर स्थित सभी राज्य स्तरीय शासकीय कार्यालय और संस्थाएं भी इन स्थानीय अवकाशों के दायरे में रहेंगी।

इस प्रकार सितंबर से लेकर नवंबर 2026 के बीच रायपुर जिले में नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के मौके पर शासकीय कार्य स्थगित रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *