Raipur News: दिल्ली में कांग्रेस की बैठक पर विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, बोले- SIR का एक बार विरोध हो चुका तो फिर क्यों विरोध

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित बैठक को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र लंबे समय से ऐसा ही रहा है और पार्टी समय-समय पर अपना रुख बदलती रही है। SIR को लेकर उन्होंने कहा कि जब इसका पहले ही विरोध किया जा चुका है, तो फिर दोबारा विरोध क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 1947 में आजाद हो चुका है, लेकिन कांग्रेस पर गुलामी का साया अभी तक नहीं हटा है।

युवा कांग्रेस के चुनाव में सामने आ रही आपसी खींचतान को लेकर पुरंदर मिश्रा ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान शराब घोटाले का पैसा बराबर नहीं बंटा था और इसी का परिणाम आपसी खींचतान के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि वे पहले भी छत्तीसगढ़ आए थे और उन्होंने उनका स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत बार-बार छत्तीसगढ़ आएं, इससे भाजपा की रणनीति और मजबूत होगी।

कोल लेवी मामले में पेशी और जांच को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि संबंधित एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के जिन मामलों में लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं, उनमें चालान पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच और कार्रवाई के जरिए मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और चालान पेश होने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *