Hanuman Ansh Movie Tax Free: ‘हनुमान अंश’ फिल्म होगी टैक्स फ्री, कस्टोडियल डेथ मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई: सीएम विष्णुदेव साय

Hanuman Ansh Movie Tax Free

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य सरकार टैक्स फ्री (Tax-Free) करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वे जल्द ही संगठन के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के साथ जाकर यह फिल्म देखेंगे। फिल्म देखने के बाद इसे प्रदेश में आधिकारिक तौर पर टैक्स फ्री करने का फैसला लिया जाएगा।

चांपा कस्टोडियल डेथ: “जो भी दोषी होंगे, उन पर होगी कड़ी कार्रवाई” जांजगीर-चांपा जिले में युवक की पुलिस हिरासत (Custodial Death) में हुई मौत के गंभीर मामले पर मुख्यमंत्री साय ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में है। सीएम ने स्पष्ट भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून और नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कलेक्टरों की बैठक इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश भर के कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 12 प्रमुख बिंदुओं पर जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में इन कार्यक्रमों का सुचारू, व्यवस्थित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *