Raipur News: BJP पार्षद की कार पर पत्थर से हमला, बाइक सवारों ने तोड़ा कांच, विवाद के बाद फरार हुए आरोपी

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में BJP पार्षद और जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर की कार पर पत्थर मारकर कांच तोड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात पार्षद परिवार के साथ गणेश दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास कार को रुकवाकर पत्थर मार दिया। घटना के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, आमापारा इलाके में बाइक चलाने को लेकर पार्षद प्रीतम ठाकुर और दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद दोनों बाइक सवारों ने पार्षद की कार का पीछा किया और हमला कर दिया। पत्थर लगने से कार का कांच टूट गया।

घटना के बाद प्रीतम ठाकुर अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों बाइक सवारों की पहचान के साथ ही घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *